एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

इस्राइल के खिलाफ भड़का गुस्सा

Rampur Updated Sat, 02 Aug 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर। मुस्लिम समाज के लोगों में शुक्रवार को इस्राइल के खिलाफ गुस्सा भड़क गया। फलस्तीन में हो रहे लगातार हमलों के विरोध में जुमे की नमाज के बाद नमाजी सड़क पर उतर आए। उन्होंने जुलूस निकालकर इस्राइल के उत्पादों का बहिष्कार करने का संकल्प लिया। बाद में जिलाधिकारी के जरिये राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टूडेंट इस्लामिक आर्गनाइजेशन आफ इंडिया (एसआईओ) की अगुवाई में जुमे की नमाज के बाद लोग जामा मस्जिद के बाहर एकत्र हुए। हाथों में इस्राइल के खिलाफ नारे लिखे बैनर और तंजीम के झंडे लेकर सड़कों पर उतर आए। फलीस्तीन में हो रहे हमलों के विरोध में जूलूस निकाला। जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर सर्राफा बाजार, मिस्टनगंज, राजद्वारा, नवाबगेट होता हुआ गांधी समाधि पर पहुंचा। इस दौरान इस्राइल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मौलाना असलम जावेद कासमी, तंजीम के पूर्व सदर तंजील अहमद, जफर अहमद ने कहा कि इस्राइल गाजा में मासूम और बेगुनाहों का कत्लेआम कर रहा है। इस्राइल ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं, लेकिन कोई मुल्क इसभनाइल का विरोध नहीं कर रहा है। साथ ही इस्राइल के उत्पादों का बहिष्कार करने का संकल्प लिया। बाद में कुछ लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम के जरिये राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर यूनिट सदर असद अहमद, अदनान फजली, राशिद अली खां, मोहम्मद आजम, अब्दुल कलाम, हस्सान, आरिफ खां, यासीन नईम, जुल्फिकार शामिल थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें