एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सौ बीघे फसल कोसी में समाई

Rampur Updated Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

टांडा/दढ़ियाल। कोसी नदी से हो रेह कटान से बारह गांवों के 50 से अधिक किसानों की गन्ना, बाजरा, भिंडी और धान की फसल नहीं में समा चुकी है। किसानों ने जिलाधिकारी से कटान रोकने के लिए पत्थर की पिचिंग कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोसी नदी का जलस्तर कम होने के बावजूद नदी ने दढ़ियाल को पूर्वी दक्षिण की ओर के घोसीपुरा की ओर के गांवों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। नदी के रुख बदलने से घोसीपुरा, मुवाना, सीरका, फत्तावाला आदि के किसान अमर सिंह, कुंवरपाल, पुरषोत्तम सिंह, शीशपाल सिंह, सुकदाम सिंह, विजेन्द्र सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, रामपाल सिंह, राधेश्याम महावीर सिंह समेत 50 से किसानों के खेत कटान से प्रभावित हुए हैं। खेतों में खड़ी गन्ना, भिंडी, बाजरा, धान और चारे की करीब एक सौ बीघा से अधिक फसल नहीं में समा चुकी है। किसानों ने जिलाधिकारी से कोसी नदी का रुख बदलने से भारी नुकसान की आशंका प्रकट करते हुए कटान रोकने के लिए पत्थर की पिचिंग कराने की मांग की है। किसानों ने कोसी का जलस्तर बढ़ने पर लांबाखेड़ा, टोडी़पुरा, पसियापुरा, मुकुटपुर सहित तमाम ग्रामों में भारी नुकसान की आशंका प्रकट की है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें