एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रोडवेज चालक की पिटाई के बाद हंगामा, काम ठप

Rampur Updated Thu, 07 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर। कैंटीन संचालक द्वारा दो चालकों की पिटाई से रोडवेज डिपो पर हंगामा हो गया। भड़के चालक-परिचालकों ने बसों का संचालन ठप कर दिया। कर्मियों के भड़कने पर आरोपी कैंटीन संचालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस और एआरएम भी मौके पर पहुंच गए। एआरएम ने समझा-बुझाकर हंगामा शांत कराया। एआरएम ने दोनों पीड़ित चालकों से लिखित शिकायत पुलिस को दिलवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह से लेकर दोपहर तक रोडवेज बस स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल रहा। विष्णु विहार कालोनी निवासी भानु प्रताप यादव डिपो पर चालक है। आरोप है कि भानु प्रताप यादव ने मंगलवार सुबह डिपो पर सवारी से भरी हुई एक बस के ड्राइवर से बस बढ़ाने के लिए कहा। जिससे वह अपनी खाली बस आगे कर भर सके। इसी बात से नाराज कैंटीन संचालक मिक्की मियां चालक से भिड़ गया। गुस्साए कैंटीन संचालक ने भानु प्रताप यादव को थप्पड़ जड़ते हुए पिटाई शुरू कर दी और कपड़े फाड़ दिए। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना के विरोध में तमाम चालक-परिचालक लामबंद हो गए और उन्होंने बस संचालन ठप कर दिया। सूचना पर एआरएम एनके वर्मा मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बमुश्किल दोनों पक्षों में समझौता कराकर मामला शांत कराया। इससे लगभग चार घंटे बाद बसों का संचालन शुरू हो सका। इसी बीच दोपहर लगभग 12 बजे कैंटीन संचालक ने एक दूसरे चालक धमेंद्र को थप्पड़ जड़ दिया। इससे माहौल एक बार फिर गर्मा गया। चालक-परिचालकों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। सूचना पर एसएसआई सुरेंद्र सिंह फोर्स के साथ बस स्टेशन पर पहुंच गए। घंटे भर की अफरातफरी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दोनों चालकों से लिखित शिकायत लेकर मामला शांत कराया। प्रकरण के बाद लगभग छह घंटे तक बसों का संचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें