रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वालानगर मेें छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुछ युवकों ने सीआरपीएफ के एक जवान के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंच गया, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वालानगर के सीआरपीएफ के गेट नंबर तीन के पास शुक्रवार की दोपहर एक युवती बाजार जा रही थी। आरोप है कि वहां पर खड़े युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। वहां से गुजर रहे सीआरपीएफ के 222 बटालियन में तैनात दिलीप सिंह का बेटे ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान जवान और उसके दो बेटे भी घायल हो गए। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों के थाने ले आई। सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई।