एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तीन दुकानों पर जड़े ताले

Rampur Updated Fri, 29 Aug 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर। पालिका की दुकानों का लंबे समय से किराया जमा न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ गुरुवार को पालिका टीम अभियान चलाकर कार्रवाई की। कोतवाली थाना क्षेत्र में चले अभियान में पालिका ने 60 हजार रुपये की बकाया वसूली की। साथ ही डेढ़ लाख से अधिक बकाये पर तीन दुकानों पर ताले जड़ दिए। तीनों दुकान एक ही व्यक्ति को आवंटित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका की नगर क्षेत्र में लगभग 800 दुकानें हैं। इनमें से दो सौ से अधिक दुकानदारों पर पालिका के लाखों रुपये का किराया बकाया है। इन दुकानदारों को बकाया जमा करने के लिए पालिका प्रशासन ने कुछ दिनों पहले नोटिस भी जारी किया था। इसके बाद भी कई दुकानदारों ने बकाया किराया जमा नहीं किया। गुरुवार को पालिका के ओएसडी एमपी सिंह और पुलिस फोर्स के साथ कर अधीक्षक गणेश प्रसाद ने बकाया किराया वसूली अभियान चलाया। कर अधीक्षक ने बताया कि हामिद गेट पर चले अभियान में पालिका ने 60 हजार रुपये की वसूली की गई। इसके साथ ही मुल्ला बजरिया जरीफ निवासी मोहम्मद अली पर 1.60 लाख रुपये का किराया बकाया होने पर उनकी तीन दुकानों पर पालिका ने ताला जड़ दिया। मोहम्मद अली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के नगर विधानसभा प्रत्याशी रहे डा. तनवीर के भाई हैं। टीम में सिफ्ते नबी खां, अमरनाथ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें