एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Rampur Updated Sun, 14 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में वाणिज्य कर विभाग की ओर से प्रतिदिन जारी होने वाले नए-नए प्रावधानों की निंदा की गई। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि विभाग अपने कायदे-कानून को सरल बनाए, अन्यथा व्यापारियों को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने पर मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक शनिवार को अब्बास मार्केट में संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि वर्तमान स्थिति में व्यापारी का उत्पीड़न हो रहा है। ई-फाइलिंग और ई-संचरण में छोटे-छोटे व्यापारियों का ख्याल रखा जाना आवश्यक है। फार्म-38 को सरल बनाना होगा। ई-रिटर्न दाखिल करने में सबसे बड़ी दिक्कत यह आ रही है कि सभी व्यापारियों के पास कंप्यूटर व इंटरनेट की सुविधा नहीं है। व्यापारियों को मैनुअल रिटर्न का विकल्प भी दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर व्यापारियों को इसी तरह से परेशान किया गया तो इसके विरोध में सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर संदीप अग्रवाल सोनी, शाहिद शमसी, शुएब मोहम्मद खां, बिलास शमसी, मुकेश आर्य, वाजिद खां, नदीम शमसी, शाकेब शमसी, हरीश अरोड़ा, इफ्तेखार अहमद, परवेज अख्तर, इकबाल आलम, उजैर शमसी, इमरान सलीम, मो. सलीम, चंद्रप्रकाश, राजू मराठा, मुमताज, नसीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें