एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पटवाई में भाई की चाकू से गोदकर हत्या

Rampur Updated Sat, 27 Sep 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर। एक बार फिर रिश्तों का कत्ल हुआ है। पटवाई थाना क्षेत्र के गांव ढोलसर में मंगलवार देर शाम ग्रामीण ने अपने बेटे के साथ मिलकर छोटे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका बेटा फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेेत्र के ढोलसर गांव निवासी पप्पू और उसके छोटे भाई अन्नी में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। मंगलवार शाम भी दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर पप्पू ने अपने बेटे आकाश के साथ मिलकर अन्नी को पीटना शुरू कर दिया। इस बीच पप्पू ने पास में रखे चाकू से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भाइयों के बीच मारपीट होता देखकर पप्पू की पत्नी ने सरोज ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सरोज की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे तो अन्नी पूरी तरह से खून में लथपथ हो चुका था। लोगों को देखकर आकाश मौके से फरार हो गया जबकि पप्पू को गांव वालों ने पकड़ लिया। सूचना के बाद पुलिस भी गांव में पहुंची और पप्पू को थाने ले आई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें