एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गीतांजलि के ओडिसी नृत्य पर बच्चे हुए मंत्रमुग्ध

Rampur Updated Tue, 14 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर। शास्त्रीय संगीत व नृत्य की कला से छात्राओं को रूबरू कराने के लिए शिक्षा विभाग के माध्यम से कालेज में कैंप लगाकर नृत्य और संगीत के गुर सिखाए जाएंगे। इसी क्रम में सोमवार को ओडिसी नृत्यांगना गीतांजलि ने डांस कर बच्चों को मंत्र मुग्ध कर दिया। बच्चों ने ताली बजा कर नृत्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्रीय संगीत व नृत्य की कला को मौजूदा दौर की छात्राएं अवगत ही नहीं है। इसको देखते हुए इन कला को मौजूदा दौर की छात्राओं को अवगत कराने के लिए बीड़ा उठाया है। इसके लिए इंडिया इंटरनेशनल रुरल कल्चरल सेंटर ने बीड़ा उठाया है। सेंटर के माध्यम से अब हर जिले में बालिका कालेज की छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अवगत क राया जाएगा। इसकी शुरुआत राजकीय बालिका इंटर कालेज व राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कालेज से हुई है। ओड़िसी नृत्यांगना गीतांजलि त्रिपाठी ने इन कालेज में छात्राओं के बीच ओड़िसी नृत्य पेश किया, जिसे छात्राओं ने खूब पेश किया। मंगलवार को यह कार्यक्रम कन्या इंटर कालेज खारी कुआं व नेहरू नगर पालिका कन्या इंटर कालेज में आयोजित किया जाएगा। 15 अक्तूबर को राजकीय जुल्फेकार कन्या इंटर कालेज फि र विद्या मंदिर कन्या इंटर कालेज, हरि इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज मानकपुर बंजरिया में भी इस तरह के कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें