एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आकाशवाणी रामपुर के बहुरेंगे दिनःनकवी

Rampur Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जल्द ही आकाशवाणी रामपुर का कायाकल्प होगा। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से बात की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से आकाशवाणी के अच्छे दिन आए हैं। रेडियो अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को हासिल करने की दिशा में अग्रसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकवी शनिवार को आकाशवाणी रामपुर में स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके पर आयोजित कार्यक्रम स्टूडियो से गांव तक-खेत खलिहान तक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आकाशवाणी संपर्क, संवाद और सूचना का सशक्त माध्यम है। पिछले कुछ सालों में लोग इस माध्यम को भूल गए थे, लेकिन यह माध्यम फिर से अपना पुराना गौरव हासिल कर रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए इस माध्यम का उपयोग किया। नकवी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद राष्ट्रभाषा के प्रति रुझान बढ़ा है। नकवी ने आकाशवाणी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वो लोगों से सीधे संपर्क करने वाले कार्यक्रम तैयार करें। चौपाल और युववाणी जैसे कार्यक्रम को नया रूप दें। आकाशवाणी के कार्यक्रम पुराने तेवर के साथ नये कलेवर में होने चाहिए। इस मौके पर आकाशवाणी रामपुर के केंद्र निदेशक सरवत उस्मानी ने नकवी का स्वागत किया। इस मौके पर आकाशवाणी की कार्यक्रम अधिशासी मंदीप कौर, असीम सक्सेना, राम स्वरूप गंगवार, प्रेम सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बलबीर सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष बलदेव औलख, सूर्य प्रकाश पाल, कपिल आर्य, राकेश मिश्रा, र ाजीव मांगलिक, अजय तिवारी, ख्यालीराम लोधी, दीक्षा गंगवार, नरेंद्र सिंह गंगवार, मोहन लाल सैनी, डौली रंधावा, दिलीप अरोड़ा, शौकत अली खां, सीनशीन आलम, महेंद्र सक्सेना, हंसराज पप्पू व राजू शर्मा सहित शहर के अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें