सैदनगर (ब्यूरो)। ससुराल गया शिक्षामित्र गायब हो गया। तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पैंगा गांव निवासी शिक्षामित्र नरेश कुमार चार दिन पहले शहजादनगर थाना क्षेत्र के धमोरा गांव स्थित अपनी ससुराल गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। शिक्षामित्र के पिता प्रेम सिंह की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक तलाश में वे लोग ससुराल पहुंचे। वहां उसका मोबाइल और बाइक मिली, लेकिन शिक्षामित्र नहीं मिला। अजीमनगर और शहजादनगर थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब परिजनों ने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।