रामपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थानीय शाखा के वार्षिकोत्सव में देशहित के लिए निज हितों को भुलाकर सेवा कार्य करने का संकल्प लिया। विभिन्न व्यायाम और योगासनों से शारीरिक को स्वस्थ रखने पर जोर दिया गया।
कोसी मंदिर मार्ग स्थित रामलीला मैदान में आयोजित वार्षिकोत्सव की शुरुआत नित्य सभी शाखाओं पर होने वाले शारीरिक कार्यक्रमों जैसे नियुद्ध समता, सूर्य नमस्कार, व्यायाम योग, तिष्ठ योग, आसन, दंड आदि से की गई। स्वयं सेवकों ने सूर्य नमस्कार से सभी को स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया। इसके साथ ही राष्ट्रहित सर्वोपरि मानकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा. आरके बसलस ने कहा कि संघ राष्ट्रहित के सामने निज हितों को भुलाकर राष्ट्र सेवा करता है। यह वह जज्बा है जो किसी दूसरे संगठन में नहीं है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम ने डा. हेडगेवार के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से सीख लेने की प्रेरणा दी। इस दौरान जिला संघ चालक उग्रपाल सिंह, रामपाल सिह, पर्जन्य जैन, योगेंद्र सिंह, शलभराज गुप्ता, सतीश भाटिया, रामस्वरुप बांगा, डा. संजीव अग्रवाल, राकेश जुनेजा, प्रदीप गुप्ता, शिव बहादुर सक्सेना, अवधेश शर्मा, राजेंद्र आर्य, दुर्गेश रस्तोगी, भैरों सिंह यादव, रामजीमल, राजकुमार, भारत सिंह, परम सिंह, केशव गुप्ता, राकेश, रामधुनपाल, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।