रामपुर । मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर आजम खां ने एक बार फिर सफाई दी। कहा कि यह मामला उठने के बाद मैंने मुख्यमंत्री से कहा था कि वो चाहे तो सीबीआई जांच करा लें या आईबी से। अगर दोषी साबित होता हूं तो उनको कुतुबमीनार पर फांसी दे दी जाए। अगर वो निर्दोष हैं तो उन पर आरोप लगाने वाले चुल्लू भर पानी में डूब मरें। मुझे तो मेरी बेगुनाही की सजा मिल रही है।