एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

किसी को साइकिल तो किसी को मिला चेक

Rampur Updated Sun, 23 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर। किसी को साइकिल तो किसी को मिला चेक। साइकिल और छात्रवृत्ति का चेक पाकर सबके चेहरे खिल उठे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चेक अपने हाथों से दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जौहर विवि में शनिवार को श्रम विभाग की श्रमिकों को साइकिल भी बांटी गईं। साथ ही स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना के तहत दिए प्रशिक्षण की छात्रवृत्ति चेक बांटे गए। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इन योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया। इस दौरान छह सौ श्रमिकों को साइकिल बांटी गई साथ ही चार सौ छात्राओं को छात्रवृत्ति के चेक बांटे गए। मंच पर अनम सईद, पूनम समेत दस छात्राओं को चेक बांटे गए। रामपाल और शंकर लाल को साइकिल दी गई। मुख्यमंत्री ने साइकिल को अपने हाथों उठाया तो पंडाल में मौजूद हजारों लोगों की भीड़ ने उनका अभिवादन किया। साइकिल पाकर जहां श्रमिकों के चेहरे खिले उठे थे तो वहीं दूसरी ओर छात्राएं भी खासी खुश नजर आईं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें