एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बाइक और ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर, दो मरे

Rampur Updated Sat, 13 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मिलक । हाईवे पर शुक्रवार की शाम बाइक सवार और ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी निवासी याकूब अपने साथियों के साथ बाइक से शुक्रवार को मिलक क्षेत्र में आ रहे थे। इस बीच नगर के आर्य इंटर कालेज के पास ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार याकूब, फैजान और शाजिद गंभीर रूप से घायल हो गए। याकूब टैंकर चालक है, वहीं फैजान व शाजिद कारचोब मिस्त्री बताए जा रहे हैं। हादसे पर कुछ देर को जाम लग गया। इस बीच यहां पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तीनों घायल को नगर की सीएचसी पर लाई, जिनमें से डाक्टर ने याकूब को मृत घोषित कर दिया। वहीं जिंंदगी और मौत से जूझने वाले फैजान और इमले अली को रामपुर रेफर कर दिया। इसमें से एक युवक ने रामपुर जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताते हैं कि हादसे के समय बाइक पर चार युवक सवार थे। इसमें से चौथा युवक बाइक से हादसे के समय गिरते ही उठकर भाग गया। बाद में उसने फतेहगंज पश्चिमी निवासी घायलों के परिवार को फोन पर सूचना दी। इस पर यहां पर सीएचसी पर तमाम लोग पहुंच गए। परिवार वालों ने घायलों एवं मृतक की पहचान करके नाम बताए हैं। पुलिस ने हादसे में मरे याकूब का शव कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें