एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो को फिर बनाया निशाना

Saharanpur Updated Sat, 17 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सहारनपुर, 16 अगस्त। जनमंच सभागार में शुक्रवार को हुए लैपटॉप वितरण के समापन समारोह में भी राज्यमंत्री राजेंद्र राणा ने फिर बसपा सुप्रीमो पर जमकर बरसे। समारोह को सियासी रंग देते हुए राणा ने सवाल उठाया कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भाई ने करोड़ों की दौलत कैसे कमाई। उन्हाेंने कहा कि किसी समय बसपा सुप्रीमो का भाई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी करते थे। अब वह 150 कंपनियों का मालिक हैं और करोड़ों की दौलत उनके पास है। फिर गरीबों और दलितों के नाम पर दिखावा क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैपटॉप वितरण के उद्घाटन समारोह में भी राज्यमंत्री ने बसपा सुप्रीमो पर अभद्र टिप्पणी की थी। इस प्रकरण के बाद उम्मीद थी कि राज्यमंत्री अब शायद इस तरह के सियासी प्रहार से बचेंगे, लेकिन शुक्रवार को समारोह में भी बसपा पर उनके तीखे तेवर फिर सामने आए। उन्होंने कांग्रेस पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि आजादी के बरसों बाद भी गरीबों की हालत नहीं बदली। आंकड़ों में गरीब घट रहे होंगे, लेकिन हकीकत में तो गरीब बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें