एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत

ब्यूरो\ अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Anonymous User Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नागल के गांव लाखनोर के निकट शुक्रवार की रात एक कंपनी के दो मजदूरों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागल और टपरी के बीच रेलवे लाईन दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। इस निर्माण कार्य का ठेका प्रगति कंस्ट्रक्शन कंपनी के पास है। इस कंपनी के मजदूर नागल थाना क्षेत्र के गांव लाखनौर में कमरा लेकर किराए पर रहते हैं। 

शुक्रवार को मजदूरों का साप्ताहिक अवकाश था। रात करीब आठ बजे 48 वर्षीय हरेंद्र पुत्र रामनैयन गांव कचहरी थाना कप्तानगढ़ जिला आजमगढ़ और साथी मजदूर 29 वर्षीय राकेश पुत्र कंवरपाल गांव छमाऊ थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर जंगल में दिशा शौच को गए थे। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो अन्य साथी मजदूर उनकी तलाश को निकले।
विज्ञापन


तलाश के दौरान दोनों के शव हिंडन नदी पुल से पहले रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत हालात में पड़े मिले। इसके बाद कंपनी के सुपरवाइजर और थाना पुलिस को सूचना दी गई। रात में ही कंपनी के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शवों का पंचनामा भर कर पीएम के लिए भेजा गया। दोनों के परिजनों को भी खबर कर दी गई। नागल एसओ यशपाल सिंह ने बताया कि संभवत: दोनों बातचीत करते हुए ट्रैक पर चल रहे होंग और ट्रेन की चपेट में आ कर कट गए। 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें