कैराना में हिंदू परिवारों के पलायन करने के मामले में तलहेड़ी बुजुर्ग में हिंदू युवा वाहिनी ने हिंदुओं का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए सपा सरकार का पुतला फूंका।
शुक्रवार की दोपहर हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजय वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तलहेड़ी बस स्टैंड पहुंचे और वहां सपा सरकार का पुतला आग के हवाले किया।
जिलाध्यक्ष संजय वर्मा और जिला मंत्री टिंकू गुर्जर ने कहा कि कैराना से हिंदू परिवारों का पलायन षडयंत्र के तहत कराया जा रहा है। ताकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को कश्मीर बनाया जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस साजिश को किसी कीमत पर कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में राजेंद्र तनेजा, रविंद्र धीमान, अजय गुर्जर, धीर सिंह, उज्ज्वल शर्मा, बुद्धू त्यागी, मयंक गर्ग, मोहनराम, आदेश त्यागी, आयुष चौधरी, ललित कुमार और सुनील कुमार शामिल रहे।
हिंदू धर्मस्थलों कब्जों के साक्ष्य देंगे ः देवबंद। भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह ने कहा कि हिंदू के धर्मस्थलों पर कब्जा किए जाने के साक्ष्य प्रशासन को उपलब्ध कराएंगे। कब्जा नहीं हटवाया तो आंदोलन होगा।