एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बोरवेल की ढांग में दबकर किसान की मौत

ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Mon, 14 Nov 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
माौत
विज्ञापन

Next Article

ढांग में दबकर गांव के किसान जसराम (40) पुत्र सियाराम की मौत हो गई। भाई खेमपाल भी ढांग की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे के समय जसराम अपने भाइयों और बेटे के साथ कुइया को गहरा कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौसी के अफजलपुर डरौली निवासी जसराम पुत्र सियाराम अपने बेटे जीतू और भाई खेमपाल व श्याम सिंह के साथ खेत में सिंचाई के लिए बनी कुइयां को गहरा कर रहे थे। जसपाल पच्चीस फिट गहरी कुइंया में रस्सी के सहारे उतर गया। रविवार को दोपहर एक बजे कुइयां गहरी करते समय मिट्टी की ढांग भरभरा कर गिर गई।

जसराम मिट्टी की ढांग में दब गए। भाई खेमपाल भी चपेट में आकर घायल हो गए। कुइयां के ऊपर खड़ा जीतू गांव की ओर दौड़ा। शोर मचाते हुए गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी। करीब आधा घंटे के रेस्क्यू आप्रेशन के बाद जसराम को बाहर निकाला गया। जसराम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर तहसीलदार संजय कुशवाह, पुलिस उपाधीक्षक सुरेश बाबू यादव, थानाध्यक्ष रामपाल सिंह, नरौली चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह सिरोही मौके पर पहुंचे। शव पीएम के लिए भेजा गया है। पत्नी सर्वेश देवी, बेटी अंशु और बेटे जीतू व सत्यभान का पिता की मौत के बाद रो रोकर बुरा हाल है। बेटी बदहवास है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें