मासूम के खिलाफ मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसका विरोध करने के लिए कई स्कूलों के एक हजार से अधिक स्कूली बच्चे सड़क पर उतर आए। जिला मुख्यालय संघर्ष समिति के सदस्यों ने बच्चों के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई की। आंदोलन के दौरान संभल का जिला मुख्यालय संभल के पांच किलोमीटर की परिधि में बनवाए जाने की मांग की गई।
जिला मुख्यालय संघर्ष समिति के नेतृत्व में कई स्कूलों के बच्चे नगर पालिका परिषद के मैदान में इक्ट्ठा हुए। जुलूस शुरू हुआ। तहसील रोड, टंडन तिराहा, कोतवाली, मियां मिरन शाह, अस्पताल चौराहा, शंकर कालेज चौराहा होते हुए वापस नगर पालिका के मैदान में समाप्त हुआ। बच्चों ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां ले रखी थीं।
जुलूस के दौरान अयान को ई-रिक्शा के ऊपर बैठाकर साथ रखा गया। अयान ने कहा कि सीएम अंकल आप हमारी मांग पूरी करो, जिला मुख्यालय संभल के करीब दो। डा.नाजिम, हाजी एहतेशाम, जमाल तुर्की, मास्टर सफदर अल्वी, मौलाना मोहम्मद मियां, यासीन अंसारी, शाकिर खां, राजेश्वरी त्यागी, अमित गौतम, तारावती, अजय शर्मा, हबीबुर्रहमान, कासिफ खां, मोहसिन अली, मुजीबुर्रहमान, नईम, भूरे अल्वी, डा.परवेज, शाने रब, मौलाना तनवीर,स्त्रत्त् मास्टर जुल्फेकार, आबिद खां, दिलनवाज खां, खिजर खां, मोहम्मद वसीम, जकीउल्ला, मतीन वारसी, शुजाउद्दीन फौजी आदि मौजूद रहे।
अध्यक्षता मुशीर खां ने की। संचालन नवाब इनामुर्रहमान खां ने किया।