पवांसा में दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं।
- फोटो : amar ujala
संभल। पवांसा स्थित पंडित राम प्रसाद शर्मा जनता कृषक इंटर कालेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि व सांसद सत्यपाल सैनी ने प्रशस्ति पत्र और पदक देकर पुरस्कृत किया।
पुरस्कार पाकर विजेताओं के चेहरे खिल गए। खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता हुुई। देशभक्ति के गीतों की गूंज रही। सभी प्रतियोगिताएं दो वर्गों में हुईं। प्रधानाचार्य डा. प्रमोद मिश्रा ने बताया कि जूनियर वर्ग में कक्षा छह, सात और आठ के विद्यार्थी शामिल हुए। सीनियर वर्ग में कक्षा नौ, दस, ग्यारह, बारह के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। विजेता बच्चों को सांसद सत्यपाल सैनी ने अपने हाथों से सम्मानित किया। अग्रणी बैंक प्रबंधक सतीश कुमार गुप्ता ने गांधी और शास्त्री के जीवन से कुछ सीखने की प्रेरणा दी। अध्यक्षता प्रधानाचार्य डा. प्रमोद मिश्र ने की। अतिथि के तौर पूर्व विधायक सतेंद्र सिंह ने बच्चों को संस्कारवान बनने के लिए प्रेरित किया। संचालन राजीव राघव ने किया। नरेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, रीता, गीता, रश्मि, अवधेश यादव, राहुल शर्मा, अभयपाल रस्तोगी, अभय प्रताप सिंह और संजीव चौधरी आदि रहे।