बाबरी/ऊन। बाबरी के हिरनवाड़ा गांव में रविवार को गोगा म्हाड़ी पर मेले का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाते हुए मन्नत मांगी। बच्चों ने जमकर खेल खिलौने खरीदे। ग्रामीणों द्वारा मेले में पूरी सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई। इस दौरान प्रदीप छोकर, कुलदीप शास्त्री, ठाकुर प्रेमपाल, प्रताप प्रधान, अमित कुमार, प्रवीण कुमार, सुरेश ठाकुर, विपिन आदि मौजूद रहे। उधर, ऊन क्षेत्र के गांव हथछौया में अनंत चतुर्दशी पर जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर श्रद्धालुओं पर मेला लगा। ग्रामीणों ने नीला झंडा एवं छड़ी व प्रसाद चढ़ाकर अपने घर की सुख शांति समृद्धि के लिए मन्नते मांगी। सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। वहीं गोगा जाहरवीर के जय जयकारे श्रद्धालु द्वारा लगाए गए। ग्रामीणों का कहना है कि जाहरवीर म्हाड़ी पर आस्था से प्रसाद चढ़ाने से उनकी मनोकामनाएं पूरी होती है।