कांधला। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेें चल रही दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयी एयर रायफल और एयर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में 17 महाविद्यालयों के शूटरों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में बड़ौत के शूटरों ने शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षा प्राचार्या डॉक्टर संध्या रानी ने की। मुख्य अतिथि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स काउंसिल के चेयरमैन डॉक्टर नरेश मलिक रहे।
क्रीड़ा प्रभारी ने बताया कि प्रतियोगिता में 17 महाविद्यालयों के शूटरों ने प्रतिभाग किया। एयर राइफल पुरुष वर्ग में जीडी कॉलेज बड़ौत के विशाल चौधरी प्रथम, आरके कॉलेज शामली के अजय सिंह द्वितीय, हर्षित मलिक तृतीय स्थान पर रहे। एयर राइफल महिला वर्ग में आरके कॉलेज शामली की वर्तिका चौहान प्रथम, एसएन देव कॉलेज की सोनल तोमर द्वितीय, एसएसवी कॉलेज हापुड़ की तनुज तोमर तृतीय स्थान पर रहीं।
एयर पिस्टल पुरुष वर्ग में जीडी कॉलेज बड़ौत के विशाल कुमार प्रथम, मेरठ कॉलेज के रोहन देव द्वितीय, जीडी कॉलेज के विवके चौधरी तृतीय रहे। वहीं एयर पिस्टल महिला वर्ग में एसएसवी कॉलेज हापुड़ की शालिनी चौधरी प्रथम, जेएमएस कॉलेज गाजियाबाद की कणिका सिसौदिया द्वितीय, एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर की ख्याति तालियान नेे तृतीय स्थान प्राप्त किया। बताया कि कांधला महाविद्यालय की पायल का अंतर विश्वविद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। यह प्रतियोगिता अमृतसर में आयोजित होगी।