एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तंत्र क्रिया की आड़ में रुपये हड़पने का आरोप

मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कैराना। तंत्र क्रिया की आड़ में लोगों से रुपये हड़पने की शिकायत पर पुलिस ने कथित तांत्रिक को हिरासत में लिया है। बुधवार शाम कोतवाली पुलिस ने लोगों की शिकायत पर आर्यपुरी देहात से एक युवक को हिरासत में लिया है। युवक पर आरोप है कि वह तंत्र क्रिया की आड़ में लोगों से रकम ऐंठता है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। दूसरी ओर, युवक ने आपसी रंजिश के चलते कुछ लोगों पर बेवजह फंसाए जाने का आरोप लगाया है। कहा कि वह बाइक ठीक करने का कार्य करता है, लेकिन उसे तांत्रिक बताकर फंसाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस्तावेज के फर्जी इस्तेमाल के शक में पकड़ा
कैराना। पुलिस ने जहानपुरा से लोगों के दस्तावेजों का फर्जी इस्तेमाल करने के संदेह में युवक को पकड़ लिया। बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के ग्राम जहानुपरा में एक युवक ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं पेंशन बनवाने के लिए दस्तावेज एकत्र कर रहा है और उनका फर्जी इस्तेमाल कर सकता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। कोतवाली लाकर युवक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह किसी संस्था द्वारा भेजा गया गया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें