एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आम तोड़ने पर महिला को मार डाला

अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 22 May 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
शामली चरण सिंह काॅलोनी में हंगामा करती मृतक महिला की परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

शामली में पेड़ पर लगे चार आम तोड़ने पर चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में एक महिला का कत्ल कर दिया गया। पत्नी को बचाने आए पति को भी आरोपियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। पीड़ितों की ओर से आदर्श मंडी थाने में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी  गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में रहने वाले अमित कुमार (निवासी बिजरौल जिला बागपत) के मकान के सामने पप्पू और डब्बू के परिवार का खाली प्लाट है। उसमें अमित के परिजन पशु बांधते हैं।

प्लाट में आम के दो पेड़ हैं, जिन पर आम लगे हुए थे। किसी ने पेड़ से चार आम तोड़ लिए। आरोप है कि रविवार दोपहर करीब एक बजे डब्बू पक्ष के लोग प्लाट पर पहुंचे। वहां डब्बू की अमित की पत्नी अंजू (25) से पेड़ पर लगे आम तोड़ने को लेकर गाली गलौज हो गई। विरोध करने पर आरोपी ने अंजू पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


शोर शराबा सुनकर अमित बीच बचाव कराने आया, तो उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी डब्बू मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर आदर्श मंडी थानाध्यक्ष अंबिका प्रसाद भारद्वाज, सीओ सिटी निशांक शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

अंजू और उसके पति अमित को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां डाक्टरों ने अंजू को मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि अमित की तहरीर पर डब्बू, पप्पू, गोपाल और इनके भांजे वासू निवासी चौधरी चरण सिंह कॉलोनी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। अंजू का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें