एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा जयंती

अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 18 Sep 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

शामली जिले में भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह हवन- पूजन, विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शनिवार को श्री हनुमान धाम श्री विश्वकर्मा मंदिर पर विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष पंडित अरुण गौड़ द्वारा मंत्रोच्चारण साथ हवन-पूजन संपन्न कराया गया। मुख्य यजमान विकास धीमान, कमलकांत धीमान, चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा, साधुराम धीमान, मेनपाल पांचाल रहे। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल परियोजना के डायरेक्टर संतोष यादव ने भगवान विश्वकर्मा को याद किया। कहा कि वह ज्ञान-विज्ञान के प्रवर्तक थे, विश्वकर्मा समाज के लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दिया है। बच्चों को शिक्षित करने से विकास एवं खुशहाली का रास्ता आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान एवं पश्चिमी उत्तरप्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग मौजूद रहे। सभी अतिथियों को विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष घनश्याम जागिड़, मंत्री सुभाष धीमान, महेश धीमान, वीरेंद्र हरि प्रकाश विश्वकर्मा, रमेश, अमित, अजय, मुकेश कुमार ,शुभम, मनोज, राजपाल आर्य ने शाल उढ़ाकर बैच लगाकर सम्मानित किया। समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का अभिनंदन किया गया। मौके पर राजेंद्र शास्त्री द्वारा लिखित श्री विश्वकर्मा वंदन पत्रिका का विमोचन किया। कार्यक्रम में संदीप धीमान, बंटी धीमान द्वारा भजन प्रस्तुत किए। संचालन सुभाष धीमान द्वारा किया गया। 

श्रीकांत दीक्षित द्वारा श्रीकृष्ण के रूप डांडिया नृत्य व बृज की होली अतिथियों का खिलवाई। कार्यक्रम का समापन विश्वकर्मा की आरती से समापन हुआ। बुढ़ाना रोड श्री विश्वकर्मा आनंद भवन में श्री विश्वकर्मा जयंती के मौके पर हवन यज्ञ आयोजित किया गया। पूर्णचंद आर्य द्वारा हवन पूजन संपन्न कराया गया। बुढ़ाना रोड श्री विश्वकर्मा आनंद भवन, विश्वकर्मा मंदिर धीमानपुरा में  विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर घनश्याम जागिड़, वेदप्रकाश आर्य, श्रवण सुंदर धीमान, नरेंद्र आर्य, दिनेश धीमान, राजेश, रघुवीर आर्य, पूूरण चंद आर्य, नरेंद्र, दिनेश, राजेश, प्रांजल, प्रमोद पांचाल, उदयपाल, भूूषण, सन्नी, विनीत, विभु धीमान, सुभाष, रवि, रवि, तरुण का सहयोग रहा। अध्यक्षता राधेश्याम जागिड़ ने की।
विज्ञापन


उधर, जलालाबाद में ग्राम अंबेहटा याकूबपुर में भगवान विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास से मनायी गई। गांव में विश्वकर्मा मंदिर में शनिवार प्रात: सामूहिक रूप से हवन यज्ञ  किया गया। पंडित अनिल कुमार ने यज्ञ संपन्न कराया। विश्वकर्मा मंदिर में पूजा अर्चना कर बंधुओं ने आरती उतारी तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया। बच्चों ने भजनों के माध्यम से विश्वकर्मा भगवान का गुणगान किया। आयोजित कार्यक्रम में छोटूराम इंजीनियर, भानू, दीपचन्द,  सुदेश पांचाल,  राजकुमार,  मोहित,  आकाश, दीपक, अरविंद, चौधरी मोल्हड़  सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें