एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर, दो भागे

Siddhartha nagar Updated Sun, 14 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सिद्धार्थनगर। पथरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की रात दो शातिर चोरों को खोरिया रघुबीर सिंह गांव के पास से गिरफ्तार किया। दो साथी मौके से भाग निकले। आरोपियों के पास से एक 15 बोर का कट्टा और दो कारतूस मिले हैं। जमुनी के सदानंद पांडेय ने पथरा थाने में तहरीर दी थी कि उनके घर से अल्टीनेटर चोरी हो गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार से शातिर चोर बाहर जाने की फिराक में है। एसओ रणविजय सिंह अपनी टीम के साथ गांव के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक कार दिखी जैसे ही रुकवाया दो आरोपी इमरान निवासी मुड़ाडीह और तरैना निवासी शफीउल्लाह चकमा देकर भाग निकले। आरोपी प्रमोद कुमार उर्फ रतन चौधरी निवासी ग्राम तेनुहार डुमरियागंज, इसराइल उर्फ लाला निवासी तरैना डुमरियागंज को गिरफ्तार किया। इसराइल के पास से पुलिस ने एक 15 बोर का कट्टा और दो कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें