एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मानदेय के लिए हुए लामबंद

Siddhartha nagar Updated Fri, 08 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सिद्धार्थनगर। पल्स पोलियो अभियान में लगे वैक्सीनेटर और सुपरवाइजरों का मानदेय भुगतान अब तक नहीं हुआ है। मानदेय न मिलने से आक्रोशित स्वास्थ्य कर्मी गुरुवार को सीएमओ कार्यालय के सामने बैठक कर जल्द से जल्द मानदेय भुगतान करने की मांग की। ऐसा न होने पर आगामी 17 जून को पिलाए जाने वाली पोलियो खुराक का बहिष्कार करने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों पिलाए गए पल्स पोलियो की खुराक में लगे वैक्सीनेटर और सुपरवाइजर का मानदेय अब तक न दिए जाने से उनका गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया है। गुरुवार को जब वे सीएमओ कार्यालय पहुंच मानदेय भुगतान के बाबत जानकारी मांगी तो पता चला कि डीएम के हस्ताक्षर न हो पाने के कारण भुगतान अब तक संभव नहीं हो सका है। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मी सीएमओ कार्यालय के सामने ही बैठक कर आगे की रणनीति तय कर ली। बैठक में फैसला किया गया कि अगर विभाग अविलंब मानदेय का भुगतान नहीं किया तो 17 जून को चलने वाली पल्स पोलियो अभियान का बहिष्कार कर दिया जाएगा। बैठक में प्रभुदयाल विद्यार्थी, शमसुद्दीन, भगत सिंह, किशोर चंद, हसरबुन निशा, गरिमा मिश्रा, माधुरी, राकेश कुमार, बबनी, प्रमिला आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें