पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के चेतिया-शोहरतगढ़ संपर्क मार्ग पर खरगवार गांव के निकट बानगंगा नहर पर बना पुल जर्जर हो गया है। इससे भारी वाहन यहां अक्सर फंस जाते हैं और जाम की स्थिति से लोगों को जूझना पड़ता है। इस पुल के निर्माण के लिए कई बार विभागीय अधिारियों को प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी है।
जानकारी के अनुसार शोहरतगढ़ से चेतिया संपर्क मार्ग बानगंगा कैनाल नहर पर 25 वर्ष पूर्व एक पुल का निर्माण कराया गया था। उस समय इस मार्ग की स्थिति काफी दयनीय थी, लेकिन बाद में इस सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कराया गया। सड़क बनने के बाद इस मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो गया, लेकिन पुल के जर्जर होने के कारण लोगों को काफी दिक्क्त हो रही है। लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले इस पुल की रेलिंग टूट गई थी, लेकिन इसे अब तक नहीं बनवाया गया। पुल जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस कई बार इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गई, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। भाजपा के रामचंदर धर दूबे, प्रकाश चंद्र चौधरी, आबिद भाई, बबलू जायसवाल, भल्लू निषाद, राम अचल, कमलेश यादव, डा. रबी श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने इस पुल के निर्माण की मांग की है।