एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

161 ग्राम पंचायतों में बनेंगे शौचालय

Siddhartha nagar Updated Thu, 28 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सिद्धार्थनगर। संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत जिले की 161 ग्राम पंचायतों में 21,674 शौचालय बनेंगे। इसमें मनरेगा के तहत आवंटित 9.75 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका अनुमोदन जिला पंचायत की बैठक में हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार के तरफ से संचालित संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत वर्ष 2012-13 में 161 ग्राम पंचायतों को स्वच्छ शौचालयों के निर्माण के लिए चिह्नित किया गया था। मनरेगा के तहत 9.75 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए गए हैं। तो निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। इसके तहत 21,674 स्वच्छ शौचालयों के निर्माण होने हैं। जिला पंचायत की बैठक में इस योजना में चयनित की गई ग्राम पंचायतों का पुनरीक्षित श्रम बजट वर्ष 2013-14 पर चर्चा के साथ अनुमोदन किया गया।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2013-14 में जिले के लिए 1.85 अरब रुपये का श्रम बजट और सेल्फ ऑफ प्रोजेक्ट प्रस्तुत है। इस श्रम बजट में 1,31,218 परिवारों को 84,13,680 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने का प्रावधान है। ग्राम पंचायतों को 12,349 लाख, क्षेत्र पंचायतों को 1,946 लाख और जिला पंचायत, लाइन विभागों को 4,213 लाख रुपये आवंटित किया जाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें