एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

केंद्र कर रहा यूपी के साथ भेदभाव :माता प्रसाद

Siddhartha nagar Updated Wed, 18 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बढ़नी। केंद्र की सरकार उत्तर प्रदेश के साथ केवल भेदभाव कर रही है। ऐसे में हमें अपनी ताकताें को बढ़ाना होगा। जब हम मजबूत होंगे। तभी प्रदेश को तरक्की की राह पर ले जाया जा सकता है। ऐसा केवल सपा ही कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बातें विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने बढ़नी में आयोजित सपा के जनसंपर्क कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कही। उन्होंने केंद्र सरकार पर ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि केंद्र की सरकार ने हमें कुछ नहीं दिया। महंगाई केंद्र की देन है। विकास के नाम पर केवल मंहगाई की जनता को मिल रही है। ऐसे में अब सोचने का वक्त है की किसे केंद्र की सत्ता की चाभी सौंपी जाए। उन्हाेंने कहा कि सपा सरकार केवल विकास करना जानती है। यहीं वजह है कि जिले में सिद्धार्थ विश्व विद्यालय की स्थापना कराना, पूरे प्रदेश में एक साथ 108 एबुंलेंस की शुरुआत करना। गोरखपुर में पांच सौ बेड का अस्प्ताल देना। सब प्रदेश सरकार की देन है। साथ ही यह भी बताया कि सिद्धार्थनगर, जौनपुर, आजमगढ़ आदि जिलों में मेडिकल खोला जा रहा। इससे जिलों के साथ साथ पूरे प्रदेश का विकास होगा। शिक्षा के क्षेत्र में इस जिलों को अब नया आयाम मिलेगा। युवाओं को शिक्षा के नाम पर भटकना नहीं पड़ेगा। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, राजाराम यादव, उमाशंकर पटवा, खरकुल्लाह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में पीस पार्टी के जुम्मन, बैतुल्लाह, अब्दुल्लाह, रहमत अली, मो. खलीफ, रिजवान, नूर आलम, अब्ुदल काजी समेत 19 लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के आयोजक मो. जावेद और शकील रहे। कार्यक्रम में जुबैदा चौधरी, मुरली मिश्रा, किसान, ग्यासुद्दीन, महबूब आलम आदि रहे। कार्यक्रम समापन के बाद ढेकहरी बुजुर्ग विद्यालय में माता प्रसाद पांडेय ने एक सभा की। यहां पर प्रधान श्याम प्रकाश चौधरी, नसीबुल्लाह, डॉ. रिजवी, राम यादव, मो. जावेद, लौकुश यादव आदि लोग रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें