सिद्धार्थनगर। चुनाव आयोग के दिशा निर्देशन पर एसपी अनंत देव ने शुक्रवार की देर शाम कई एसओ को लाइन का रास्ता दिखाया तो कई को नई जिम्मेदारी दी। सदर सर्किल में सदर एसओ को छोड़कर सारे एसओ को इधर से उधर भेज दिया गया। इतने बड़े फेरबदल के बाद महकमें में चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। जबकि एक माह के अन्दर दूसरी बार इतने बड़े स्तर पर फेरबदल की गई है।
एसपी अनंत देव ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए शुक्रवार की देर शाम बड़े स्तर पर एसओ के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल किया है। पुलिस लाइंस में तैनात यशोदानंद यादव को बांसी की कमान सौंपी गई है। एक पखवारे पहले पूर्व लाइन हाजिर हुए आरडी चौहान को पुलिस लाइंस से हटाकर जोगिया थाना में तैनात किया गया है। प्रभारी जन शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात अली हमजा सिद्दीकी को चिल्हिया थाना भेजा गया है। चिल्हिया थाना में तैनात राम जतन वरुण को कपिलवस्तु थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गोपाल स्वरूप को पुलिस लाइंस से इटवा थाना पर भेजा गया है। मोहाना थाना पर तैनात शिवाकांत मिश्रा को उसका थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिद्धार्थनगर थाना में तैनात रमेश यादव को ढेबरुआ थाना की कमान सौंपी गई है। बढ़नी चौकी पर तैनात आनंद गुप्ता को मोहाना थाना की कमान सौंपी गई है। कपिलवस्तु से रवि राय को हटाकर त्रिलोकपुर भेजा गया है। जोगिया में तैनात अटल बिहारी ठाकुर को भवानीगंज थाना की कमान सौंपी गई है। वहीं विवादों में रहे त्रिलोकपुर के एसओ गोरखनाथ यादव को पुलिस लाइंस से अटैच कर दिया गया है। साथ ही बांसी एसओ के रूप में तैनात शिवबरन यादव को भी पुलिस लाइंस भेज दिया गया है। इटवा थाना पर तैनात धराचार्य पांडेय को प्र्रभारी जनपद नियंत्रण सेवा में भेजा गया है। विवादों में रहे उसका एसओ खालिद नासिम को जन शिकायत सेल विशेष जांच प्रकोष्ठ में भेजा गया है। वंशराज को प्रभारी विशेष जांच से हटाकर एसपी पीआरओ, शमसुद्दीन क्राइम ब्रांच को क्राइम ब्रांच एसजेपीयू भेजा गया है। मनोज कुमार त्रिपाठी को क्राइम ब्रांच से बढ़नी चौकी पर तैनात किया गया है। भवानीगंज में तैनात रहे पंकज गुप्ता को क्राइम ब्रांच सर्विलांस प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। जयशंकर मिश्रा को पुलिस लाइन से हटाकर नौगढ़ चौकी प्रभारी, राम मुकंद को पुलिस लाइन से थाना इटवा, अखंड प्रताप को क्राइम ब्रांच एसजेपीयू से ककरहवा चौकी, सिद्धार्थनगर पर तैनात एसआई गिरजेश कुमार उपाध्याय को क्राइम ब्रांच स्वाट प्रभारी नियुक्त किया गया है।