एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में महिला की मौत

Siddhartha nagar Updated Tue, 08 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

इटवा। छगड़िहवां में रविवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्हौरा क्षेत्र के चेतिहवां निवासी शाह मोहम्मद ने अपनी बेटी आसमां की शादी 10 साल पहले त्रिलोकपुर क्षेत्र के छगड़िहवां गांव निवासी रईस अहमद से की थी। बताया जाता है कि रविवार रात अचानक आसमां के पेट में दर्द होने लगा। इस पर ससुराल वाले उसे सीएचसी इटवा ले जाने लगे, मगर रास्ते में ही आसमां की मौत हो गई। जानकारी होने पर सोमवार को आसमां के मायके वाले पहुंचे। आसमां के भाई जफर ने थाने में तहरीर देकर बहन की हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंचकर सीओ डुमरियागंज डॉ. अर्चना सिंह और एसओ रवि राय ने पूछताछ की।
डुमरियागंज सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें