एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जेवरात, नकदी ले गए चोर

Siddhartha nagar Updated Tue, 19 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांसी। बेलौहा बाजार में पुलिस बूथ के समीप आभूषण की दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात के साथ 15 हजार की नकदी चुरा ली। तहरीर के बाद भी पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तेलौरा निवासी नेबूलाल वर्मा पुलिस बूथ से 100 मीटर पश्चिम घोसियारी बाजार रोड पर किराये के मकान में आभूषण की दुकान चलाते हैं। रोजाना की तरह रविवार शाम दुकान में ताला लगाकर घर चले गए। सोमवार सुबह आठ बजे दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा देखकर सकते में आ गए। दुकान के अंदर पहुंचे तो वहां रखी आलमारी गायब थी। आलमारी में चार किलोग्राम चांदी और 50 ग्राम सोने के जेवरात रखे थे। इसके अलावा दुकान में रखे 15 हजार रुपये भी गायब थे। बाद में काफी तलाश करने पर खुली आलमारी ब्लॉक परिसर के निकट फेंकी मिली।
घटना में कुल तीन लाख पचास हजार के जेवरात और नकदी गायब होने की जानकारी नेबूलाल ने पुलिस को दी है। सूचना के बाद पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया है। जबकि चोरी की इस घटना से कस्बे के व्यापारियों में दहशत है।
विज्ञापन

इस संबंध में खेसरहा एसओ सत्यप्रकाश यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें