एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

राप्ती में डूबने से बालिका की मौत

Siddhartha nagar Updated Thu, 02 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

उसका बाजार। उसका क्षेत्र के अजिगरा गांव में बुधवार को नहाने गई बालिका की राप्ती में डूबने से मौत हो गई। काफी तलाश के बाद उसकी लाश नदीं से निकाली जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजिगरा निवासी सुरदीप के गांव के बगल से राप्ती नदी बहती है। बताया जाता है कि उनकी छह वर्षीय बेटी अंजली बुधवार दोपहर राप्ती में नहाने गई थी। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चली गई। आसपास के लोग जब तक उसे निकालने की कोशिश करते, तब तक वह तेज धारा ने बह गई। लोग करीब डेढ़ घंटे तक पानी में उसकी तलाश करते रहे। उसकी लाश तालबगिहवा गांव के पास नदी में मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पंचनामा कर घर वालोें को सौंप दिया। बेटी की मौत के बाद माता-पिता का बुरा हाल है।
बता दें कि एक सप्ताह पूर्व हथिवड़ ताल की दो बच्चियां बूढ़ी राप्ती नदी में डूब गई थीं। एक की लाश मिल गई थी लेकिन उसके साथ नहाने गई चांदनी की लाश आज तक नहीं मिल सकी है। जबकि गांव वालों ने उसे काफी ढूंढने की कोशिश की थी। घर वालों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई भी मदद नहीं की। अब तक उसकी लाश न मिलना पुलिस की लापरवाही की देन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें