एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ताला तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी

ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 21 Mar 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
मिश्रौलिया थाना के असिधवा गांव में ताला तोड़कर हुई चोरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

मिश्रौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के असिधवा चौराहे पर सोमवार की रात चोरों ने घर के पीछे स्थित दरवाजे का ताला तोड़कर आभूषण, नकदी सहित लाखों का सामान लेकर चंपत हो गए। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। मंगलवार की सुबह जानकारी मिलने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। क्षेत्र के खिरिया गांव निवासी दयानाथ असिधवा चौराहे पर मकान बना रहते हैं। कुछ दिन पूर्व पत्नी के निधन के बाद वह परिवार के साथ क्रिया कर्म करने गांव चले गए थे। घर को खाली देख चोर सोमवार की रात घर के पीछे लगे दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। कमरे में रखे सूटकेश से जेवरात, नकदी,  टीवी सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह जब आसपास के लोगों ने दरवाजे का ताला टूटा देख तो दयानाथ को सूचना दी। दयानाथ के मुताबिक चोर घर में रखा टीवी, सात हजार नकदी और सोने-चांदी के आभूषण ले गए हैं। पांच जून को बेटी की शादी थी, इसलिए जेवरात खरीदकर रखा था। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलानंद उपाध्याय ने कहा अभी उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें