एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

वेतन विसंगति पर प्रदर्शन

सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो Updated Wed, 05 Oct 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास महापरिषद के बैनर तले जुटे मनरेगा कर्मिकों ने बुधवार को मांगों को लेकर ब्लाॅक कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि इस संबंध में कई संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा उच्च स्तर पर मौखिक और लिखित वार्ता की गई लेकिन कोई हल नहीं निकला।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद धरना-प्रदर्शन व आंदोलन भी किया गया। अपेक्षित परिणाम न आने के कारण कर्मिकों का मनोबल गिर रहा है। इसके चलते मनरेगा कर्मिकों ने 13 अक्टूबर को कार्य बहिष्कार करते हुए लक्ष्मण मेला स्थान लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा कर्मिकों का मानदेय दोगुना किया जाए या ग्रेड वेतन का लाभ दिया जाए। वार्षिक 15 प्रतिशत की वृद्धि की जाए और राज्य स्तर कैडर बनाया जाए।

कर्मिकों को चिकित्सा लाभ के साथ मृतक आश्रित सेवाओं का लाभ दिया जाए। नियमित मानदेय दिया जाए। सुजीत कुमार जायसवाल, रविप्रकाश श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, सदानंद यादव, केशभान यादव, जय सिंह सोनकर, विनय कुमार श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, राजीव कुमार, विनोद कुमार, जफर आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें