एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सलाखों के पीछे पहुंचा दुष्कर्म का आरोपी दरोगा

Sitapur Updated Thu, 30 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सीतापुर। पिसावां थाने में तैनात एक दरोगा ने पिता की जगह ड्यूटी करने गए चौकीदार के बेटे से थाना परिसर में बने सरकारी आवास में दुष्कर्म किया। मामला सामने आने पर आरोपी दरोगा को थाना परिसर में ही बने सरकारी आवास में बंधक बना दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिसावां इलाके केएक गांव निवासी थाने का चौकीदार है। व्यस्तता के चलते उसने मंगलवार की शाम अपने पंद्रह वर्षीय बेटे को अपनी जगह ड्यूटी के लिए थाने भेजा था। थाने में चौकीदार के बेटे से मेस से खाना लाने जैसे कई काम कराए गए। इसके बाद थाने के हल्का नंबर दो के इंचार्ज एसआई डीपी सिंह पहुंचे। पीड़ित के मुताबिक डीपी सिंह ने नशे में धुत होकर उसको कई तमाचे मारे और उसको अपने साथ कमरे में ले गए। यहां एसआई ने चौकीदार के बेटे से अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद भी जब दरोगा ने उसको नहीं छोड़ा तो किशोर पेशाब करने के बहाने निकल भागा। नशे में धुत दरोगा इतना सब होने के बाद भी कमरे में मौजूद रहा। सुबह होने पर पीड़ित ने थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों से सारी बात बताई और एसपी के यहां जाने की बात कही। बताते हैं कि पीड़ित किशोर पिता को अवगत कराने के बाद एसपी से मिलने जा रहा था। इसी बीच जानकारी होने पर थाने पर तैनात एसआई रंगनाथ उसको कार्रवाई का आश्वासन देकर मिश्रिख सीओ के पास ले गए। उधर मामला संज्ञान में आने के बाद एसओ ने आरोपी दरोगा को थाना परिसर में ही बने सरकारी आवास में बंद करा दिया और अंदर दो पुलिसकर्मी भी लगा दिए। पीड़ित के मिश्रिख पहुंचने पर एसपी दीपक कुमार व अन्य अधिकारी भी मिश्रिख पहुंच गए और पूछताछ की। बाद में एसओ पिसावां द्वारा आरोपी दरोगा को भी मिश्रिख पहुंचाया गया। पीड़ित की तहरीर पर मिश्रिख में ही निल क्राइम नंबर पर दरोगा डीपी सिंह के खिलाफ धारा 377, 323, 506, 511 व एसीएसटी एक्ट केतहत केस दर्ज कर लिया। एएसपी दक्षिणी जगदीप सिंह ने बताया कि आरोपी दरोगा को निलंबित कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें