एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सीबीआई ने 13 कोटेदारों के लिए बयान

Sitapur Updated Fri, 07 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सिधौली। अनाज घोटाले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने गुरुवार को सिधौली तहसील क्षेत्र के 13 कोटेदारों और 65 बीपीएल कार्ड धारकों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ से सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम गुरुवार की सुबह अनाज घोटाले की जांच के लिए एक गेस्ट हाउस में पहुंची। सीबीआई टीम ने वहां पहले से मौजूद क्षेत्रीय कोटेदारों और बीपीएल कार्ड धारकों के बयान लिए। गौरतलब है कि वर्ष 2004-05 में जिले में बड़े पैमाने पर अनाज घोटाला उजागर हुआ था। इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी गई थी। सीबीआई टीम इन दिनों विभिन्न ब्लॉकों में घोटाले से संबंधित कोटेदारों व बीपीएल कार्ड धारकों से पूछताछ में जुटी है। 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें