एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शादी समारोह में गोली लगने से महिला घायल

Sitapur Updated Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सीतापुर। सहेली के भाई की शादी में शिरकत करने आई लखीमपुर खीरी की एक विवाहिता को रविवार की देर शाम खैराबाद कस्बे में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसको जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। लखीमपुर खीरी के गोकुलपुरी गढ़ी मोहल्ला निवासी वंदना शुक्ला (35) पत्नी अभय शुक्ला का खैराबाद कस्बे के महेंद्री टोला में मायका है। उसके परिजनों ने बताया कि खैराबाद कस्बे निवासी बबलू की बहन और अपनी सहेली के बुलावे पर वह शादी में शिरकत करने आई थी। रविवार की देर शाम शादी समारोह के पास जब वह बच्चों के साथ मौजूद थी, तभी किसी ने गोली चला दी। गोली वंदना को लगी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वंदना को गोली किसने और क्यों मारी, इस बारे में उसके परिवार के लोग कुछ नहीं बता सके। चर्चा है कि विवाहिता को हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगी है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। इस बारे में पुलिस का कहना है कि मामले को लेकर किसी ने शिकायत नहीं की है। घटना की जांच कराई जाएगी। जांच करने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें