एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नकदी सहित दो लाख रुपये का माल उड़ाया

Sitapur Updated Mon, 14 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सिधौली (सीतापुर)। बेखौफ चोरों ने शनिवार रात कस्बे के संत नगर पकरिया चौराहे के पास हाईवे किनारे स्थित एक कपड़े की दुकान से सत्तर हजार रुपये की नकदी समेत करीब पौने दो लाख रुपये का माल पार कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में संतनगर पकरिया चौराहे के पास हाईवे के किनारे मोहम्मद निसार की कपड़े की दुकान है। शनिवार शाम को निसार दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह जब वह दुकान पहुंचा तो शटर कटा हुआ था। दुकान से कीमती साड़ियां, पैंट, शर्ट, कपड़ों के थान आदि लगभग एक लाख रुपये का माल गायब मिला। बदमाशों ने दुकान के लॉकर में रखी 70 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। कुछ माह पूर्व भी चोर उसकी दुकान से साढ़े चार लाख रुपये का माल चोरी कर चुके हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें