एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जिले में 75.65 रुपये प्रति लीटर मिलेगा पेट्रोल

Sitapur Updated Sat, 02 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सीतापुर। आम बजट के दूसरे ही दिन पेट्रोल की कीमतों में 1.40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर केंद्र सरकार ने लोगों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ा दी हैं। पेट्रोल के दाम बढ़ने से हर किसी का बजट फिर से गड़बड़ाना तय है। लोगों का कहना था कि सरकार अब आम आदमी को धोखा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन के क्षेत्रीय सेल्स ऑफिसर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में लगातार वृद्धि के चलते पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए हैं। उनके मुताबिक इस बढ़ोतरी में राज्यों में लगने वाला वैट शामिल नहीं है। इस वृद्धि में प्रत्येक राज्य में लागू वैट दर को अलग से जोड़ा जाएगा। वैट शामिल करने के बाद सीतापुर में पेट्रोल के दाम 1.54 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ जाएंगे, जिससे जिले में अब पेट्रोल 74.21 रुपये की बजाए 75.65 रुपये प्रति लीटर की दर से बिकेगा। सीतापुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सचिव दिनेश अग्रवाल ने बताया कि जिले भर में प्रति दिन औसतन 25,000 लीटर पेट्रोल की खपत है। इस लिहाज से जिले के लोगों की जेबों पर प्रतिदिन करीब 38 हजार पांच सौ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। आसमान छूती महंगाई के बावजूद पेट्रो पदार्थों की कीमतों मेें होने वाले इस इजाफे ने हर किसी के माथे पर चिंता की लकीरों को बढ़ा दिया है।


तेल की कीमतें बढ़ने से मुद्रास्फीति की दर भी बढ़ जाएगी। जिसका प्रतिकूल असर अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा, जिससे हर जरूरत की चीजों के दाम बढ़ने तय हैं।
आशीष अग्रवाल

महंगाई के चलते वैसे ही हर कोई परेशान है। बीते तीन महीनों में पेट्रो पदार्थों की कीमतों में तेजी से इजाफा हो रहा है। सरकार को आम आदमी से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन

नीरज रस्तोगी

पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी से घरेलू बजट का गड़बड़ाना निश्चित है। अब घर के बजट को दुरुस्त रखने के लिए गाड़ी खड़ी करनी पड़ेगी, तभी काम चलेगा।
सुशील कुमार

पिछले कुछ माह में कई बार पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए हैं। सरकार को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। वरना आम आदमी की कमर टूटनी तय है।
गोपाल शुक्ला
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें