लहरपुर (सीतापुर)। बुखार से एक बालक की मौत हो गई। क्षेत्र के नवीनगर निवासी रामगुलाम (12) नौ मई को बुखार की चपेट में आया था। बताते हैं कि परिजन उसे सीएचसी ले गए। पर हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। इसके बाद भी हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद परिजन रामगुलाम को लेकर घर चले गए। सोमवार देर शाम उसकी मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एस रविदास का कहना है कि बच्चे को सीतापुर जिला अस्पताल भेजा गया था। मौके पर टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी।