एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जल्द रोशन होंगे चार गांव

Sitapur Updated Sun, 09 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सीतापुर। जिले के ऐलिया, पिसावां व परसेंडी ब्लॉक के चार गांव जल्द ही बिजली से रोशन होंगे। लखीमपुर की धौरहरा सांसद की निधि से इन ब्लॉकाें के चार गांवों के लिए बजट स्वीकृत कर पावर कॉर्पोरेशन को मुहैया करा दिया गया है। पावर कॉर्पोरेशन विद्युतीकरण कराने की कवायद जल्द शुरू किए जाने की बात कह रहा है। इससे इन गांवों की करीब साढ़े बारह हजार आबादी को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धौरहरा संसदीय क्षेत्र से सांसद व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद द्वारा जिले के चार गांवों के विद्युतीकरण के लिए करीब 16 लाख रुपये से दिए गए हैं। इस धनराशि से गांव में नए खंभे व तार खींचे जाएंगे। साथ ही आवश्यकता के अनुरूप ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इन गांवों में विकास खंड परसेंडी का नव्वा महमूदपुर, ढुलईखुर्द गांव शामिल है। ऐलिया विकास खंड का केशवपुर व पिसावां का गौरिया गांव शामिल हैं। इन गांवों के हजारों बाशिंदे आधुनिकता के इस दौर में भी बिजली से वंचित हैं। विद्युतीकरण होने के बाद से इन गांवों की करीब साढ़े बारह हजार आबादी को फायदा मिलेगा। धनराशि मुहैया हो जाने के बाद अब विभागीय अधिकारियों द्वारा विद्युतीकरण शुरू कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सर्वे कराकर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें