एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ननिहाल गया बालक लापता

Sitapur Updated Sat, 15 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अटरिया (सीतापुर)। सिधौली कोतवाली इलाके में अपने ननिहाल आया एक बालक संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। उसके मामा ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू की है। अटरिया थाना इलाके के ग्राम नीलगांव निवासी खुशीराम का 12 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार क्षेत्र स्थित ज्ञानदायिनी शिशु मंदिर में कक्षा चार का छात्र है। वह 12 जून को अपनी मां के साथ सिधौली स्थित ननिहाल गया था। उसी शाम बालक घर के बाहर से लापता हो गया। इस पर परिवार के लोगों ने उसे काफी खोजा, लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार को बालक के मामा जागे ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें