एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

40 बीघा खेती लील गई नदी

Sitapur Updated Wed, 04 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

40 बीघा खेती लील गई नदी
विज्ञापन
विज्ञापन

d अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर। जिले के गांजर इलाके में कटान का कहर जारी है। बीते 24 घंटों के दौरान कटान प्रभावित गांवाें में 40 बीघा कृषि भूमि व एक कच्चा मार्ग कटकर नदी में समा गया है। एक घर भी कटान की भेंट चढ़ा है। रामपुर मथुरा इलाके में एक घर व 30 बीघा जमीन व कच्चा मार्ग कटा है। वहीं कई लोग कटान के भय से अपने घरों को गिरा रहे हैं। रेउसा इलाके में शारदा व घाघरा ने आठ बीघा व तंबौर में शारदा ने दो बीघा जमीन काट दी है।
रामपुर मथुरा प्रतिनिधि के अनुसार घाघरा की कटान में फतुल्लापुर निवासी नंदन का घर कटकर नदी में बह गया है। फतुल्लापुर से अखरी जाने वाला कच्चा मार्ग की मुख्य पुलिया भी नदी की भेंट चढ़ गई, जिससे आवागमन प्रभावित है। वहीं अंगरौरा गांव के बाबूराम यादव समेत अन्य लोग अपने घरों को तोड़ रहे हैं। ऐसे में अंगरौरा गांव में महज 15 घर ही शेष बचे हैं। गांव के अधिकांश कुएं नदी में बह गए, जिससे पेयजल संकट भी खड़ा हो गया है। गांव के लोग दूषित पानी पीने को विवश हैं। क्षेत्र के मनेरा, अंगरौरा, फतुल्लापुरवा, दुबेपुरवा गांवों में कटान तेज होने के कारण 30 बीघा कृषि भूमि भी कट गई है।
विज्ञापन

घाघरा नदी के आसपास बसे शुकुलपुरवा, कनरखी, अंगरौरा, परमगोंडा आदि गांवों के लोग वर्षों से कटान व बाढ़ को रोकने के लिये शासन से मांग करते आ रहे हैं, किंतु अभी तक शासन प्रशासन ने कोई उपाय नहीं किए हैं। रेउसा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में कटान का दौर जारी है। यहां के टिब्भा, जैतहिया, काशीपुर, असईपुर, मल्लापुर, कम्हरिया, बढ़ईनपुरवा गांवों में नदी ने पांच बीघा कृषि भूमि काट दी है। कटान के डर से लोग सहमे हुए हैं।
वहीं तंबौर इलाके के बोधवा, बरछता गांवों में शारदा नदी ने दो बीघा और कृषि भूमि काट दी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें