एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बिना टिकट 68 यात्री पकड़े

Sitapur Updated Sun, 15 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सीतापुर। पूर्वोत्तर रेलवे के सीतापुर छावनी स्टेशन पर शुक्रवार को सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक की अगुवाई में टीम ने पांच ट्रेनों की चेकिंग की। चेकिंग में 68 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया। इन यात्रियों से 10, 555 रुपये जुर्माना भी वसूला गया। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रबंधक अनूप कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा सीतापुर स्टेशन पहुंचे। उनके साथ में टीसी छोटे लाल, शत्रुहन सिंह, पीके सरकार, जहीर अहमद, यूपी सिंह, विशाल सक्सेना, रितेश श्रीवास्तव, एसडी मिश्रा, तरुन मिश्रा, अलर टेटे, आरके दीक्षित आदि ने प्लेटफार्म पर अभियान चलाकर यात्रियों के टिकट चेक किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें