एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दीवार ढहने से मासूम की मौत

Sitapur Updated Tue, 17 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर मथुरा (सीतापुर)। कस्बे में बने खड़ंजे पर खेल रहे दो मासूम बच्चों पर अचानक बारिश से भीगी एक जर्जर पक्की दीवार ढह गई। इससे मलबे में दबकर एक बच्चे की मौत हो गई, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए रामपुर मथुरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर मथुरा निवासी पप्पू का बेटा आरिफ (10) व अनिल कुमार का बेटा आदित्य (छह) सोमवार की शाम को गांव में ही लल्लन के मकान के पास खेल रहे थे। इसी बीच अचानक मकान की एक दीवार ढह गई। इससे दोनों मलबे में दब गए। दीवार गिरते ही लोग दौड़े और मलबा हटा कर दोनों को रामपुर मथुरा के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां आदित्य को तो भर्ती कर लिया गया, लेकिन आरिफ की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसे उपचार के लिए ले जाया जा रहा था। इसी बीच उसने दम तोड़ दिया। मृत्यु के बाद उसके शव को परिजन घर ले गए। घटना के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई। बताते हैं कि आरिफ के परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें