सीतापुर। संदना थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सुबह घर में शव मिलने पर मृतक की मां ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाने की बात कही जा रही है। थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर निवासी मनीराम (35) पुत्र दिवंगत ललतू शुक्रवार की रात अपने घर पर खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था। सुबह काफी देर तक मनीराम के न उठने पर उसकी मां जगदेई उसे उठाने गई, जहां वह मृत अवस्था में मिला। मामले को संदिग्ध मानते हुए मृतक की मां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।