एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भूमि विवाद में मारपीट चार लोग जख्मी

Sitapur Updated Fri, 25 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सदरपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के अहेवा गांव में गुरुवार को जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इसमें दो महिलाओं सहित चार लोग जख्मी हो गए। घायलों ने थाने में तहरीर दी है। सदरपुर क्षेत्र के अहेवा गांव निवासी जयपाल व उमाकांत के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसे लेकर गुरुवार को दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर जयपाल पक्ष के लोगों ने उमाकांत पक्ष पर
विज्ञापन
विज्ञापन

हमला कर दिया। हमले में उमाकांत और उसकी पत्नी पूर्णिमा, रामकुमारी पत्नी रामकरन व रामानंद गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को सदरपुर ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें