एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

घाघरा का जलस्तर घटा, कटान जारी

Sitapur Updated Tue, 29 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर मथुरा (सीतापुर)। रामपुर मथुरा इलाके में घाघरा नदी का जलस्तर घटने लगा है। बावजूद इसके नदी की तेज लहरंे किनारों पर कटान कर रही है। बीते 24 घंटों के दौरान नदी ने क्षेत्र में करीब आठ बीघा कृषि भूमि और काट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खण्ड रामपुर मथुरा क्षेत्र से गुजरी घाघरा नदी के जलस्तर में बीते 24 घंटों से गिरावट होनी शुरू हो गई है। इससे किनारे पर बसे दर्जनों गांव के लोगों को राहत तो मिली लेकिन कटान अभी भी हो रही है। क्षेत्र के अंगरौरा, शुकुलपुरवा, दुबेपुरवा, मनेरा, मिश्रनपुरवा, फतेहपुरवा, कनरखी, बंगालीपुरवा व सोटीपुरवा समेत कई गांवों की आठ बीघा कृषि भूमि और कट गई है। सूचना पर तहसील कर्मचारियों द्वारा मौके का जायजा लिया गया है, क्षेत्र के प्रदीप, दीपक, प्रशांत कुमार, छोटे, अवध बिहारी, ज्ञानेंद्र कुमार, कुक्कू आदि ने कटान रोकने के लिए जल्द कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें